मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
24-Dec-2019 07:52 AM
DESK: राजधानी दिल्ली के किराड़ी इलाके में स्थित एक कपड़े की गोदाम में लगी आग ने बिहार के 9 लोगों की जिंदगी छीन ली है. गोदाम में लगी भीषण आग बिल्डिंग के सेकेंड फ्लोर तक पहुंच गई. रविवार रात हुए इस हादसे में घर में सो रहे बिहार के 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. मृतकों में 5 दरभंगा और 4 लोग मधुबनी के रहने वाले थे.
बताया जा रहा है कि साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. तीन मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर कपड़े का गोदाम था. आग इतनी भीषण थी कि पूरी बिल्डिंग को उसने अपनी चपेट में ले लिया. ग्राउंड फ्लोर को अमरनाथ ने विनय कटियार नाम के व्यक्ति को किराये पर दे रखा था, जिसमें वो कपड़े का गोदाम चला रहा था.
फर्स्ट फ्लोर पर मधुबनी के पाली मोहन गांव के रहने वाले उदयकांत अपनी पत्नी, दो बेटी और एक बेटे के साथ रहते थे. वहीं दूसरी मंजिल पर मकान मालिक अमरनाथ झा अपने परिवार के साथ रहते थे. इस हादसे में अमरनाथ के पिता, उनकी पत्नी, भाभी, भाभी की मां की मौत हो गई. मृतकों में दरभंगा के लगमा गांव के रहने वाले उदयकांत चौधरी, उनकी पत्नी, 10 साल की बेटी, 7 साल का बेटा, और 3 महीने की बेटी शामिल है. वहीं इस घटना के बाद मृतकों के परिवार में मातम फैल गया है. आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में लगी आग में बिहार के 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी.