ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

दिल्ली दरबार में टिके हैं तेजस्वी, सदन में 2 दिन की हाजिरी लगा विपक्ष के नेता का कोरम किया पूरा

25-Jul-2019 01:30 PM

By 2

PATNA : बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र शुक्रवार (26 जुलाई) को खत्म हो जाएगा. पूरे सत्र के दौरान विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने महज 2 दिन की हाजिरी बनाकर सदन में आने का कोरम पूरा कर लिया. https://youtu.be/6RVThUKKFss इतने लंबे सत्र में महज 2 दिन की हाजिरी लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त मिलने के बाद से ही तेजस्वी यादव बिहार की सियासत से दूरी बनाने में लगे हैं. महीनों गायब रहने के बाद यकायक तेजस्वी प्रकट होते हैं. सदन में विपक्ष का नेता होने की औपचारिकता पूरा करने के लिए वो 2 दिन सदन में जाते हैं. लेकिन न तो किसी बहस में हिस्सा लेते हैं और न ही कोई सवाल पूछने का जहमत उठाते हैं. दिल्ली दरबार में टिके हैं तेजस्वी यादव तेजस्वी यादव लगातार दिल्ली में टिके हुए हैं. IRCTC होटल आवंटन घोटाले मामले में तेजस्वी जब से पेशी के लिए गए हैं वहीं के होकर रह गए हैं. बताया जाता है कि तेजस्वी यादव कानूनी लफड़ों में फंसे हैं और उनको ही समेटने में लगे हुए हैं. तेजस्वी की गैर मौजूदगी में विधायकों में भी दिखी सुस्ती विधान सभा के इतने महत्वपूर्ण सत्र के दौरान तेजस्वी दिल्ली में बैठे रहे. सदन में तेजस्वी की गैरमौजूदगी का असर भी साफ देखा गया. नेता की कमी की वजह से विधायकों में वो जोश भी देखने को नहीं मिला. सदन में विपक्षी खेमा बस खानापूर्ति के लिए विरोध करता दिखा.