बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
25-Nov-2020 08:01 AM
PATNA : यूं तो हम सभी दिसंबर की सर्दी की चर्चा करते हैं लेकिन बिहार में नवंबर महीने के अंदर पड़ रही ठंड ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं. नवंबर की सर्दी ने पहले पटना के अंदर 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा और अब गया में 50 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला है. गया में मंगलवार को तापमान लुढ़क कर 6.5 डिग्री जा पहुंचा जो 50 साल में सबसे कम है.
इसके पहले साल 1970 में गया का न्यूनतम तापमान 29 नवंबर को 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. 50 साल के बाद गया में नवंबर महीने के अंदर यह रिकॉर्ड टूट गया. पटना में मंगलवार को पारा 10 डिग्री सेल्सियस रहा जो सोमवार के मुकाबले थोड़ा अधिक था. न्यूनतम तापमान में पटना के अंदर 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई लेकिन इसके बावजूद पटना में भी नवंबर महीने के अंदर सर्दी हाड़ कंपा रही है.
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दिन के तापमान में धूप निकलने की वजह से थोड़ी वृद्धि रहेगी लेकिन रात का पारा अभी और गिरेगा. बिहार के ज्यादातर शहरों में रात का तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा. आसमान में बादल छा चुके हैं लिहाजा ठंड भी बढ़ रही है. हालांकि उत्तरी पूर्वी हवाओं के कारण अगले 1 से 2 दिनों में आसमान में एक बार फिर से आंशिक बादल छाएंगे और रात के तापमान में थोड़ा इजाफा हो सकता है. धीरे -धीरे सुबह के वक्त धुंध रहने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है.