बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश
23-Oct-2019 03:33 PM
DELHI : दिल्ली के प्रह्लादपुर इलाके के एक घर के बंद कमरे में पति-पत्नी की लाश मिली है. दोनों के शरीर पर चाकू से वार किए गए हैं और दोनों की डेड बॉडी खून से लथपथ थी. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई.
प्रथम दृष्या मामला पति द्वार पत्नी की हत्या कर आत्महत्या करने का प्रतीत हो रहा है. पुलिस जब मामले की जांच करने पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. फिलहाल पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है.
खबर के मुताबिक दोनों की शादी 8 साल पहले हुई थी और उनका एक 5 साल का बेटा भी है. दोनों पति-पत्नी प्रह्लादपुर इलाके में किराए के घर रहते थे. बुधवार की सुबह जब देर तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजे को तोड़कर दोनों को आनन-फानन में अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पति के पेट पर चाकू से वार किया गया था तो वहीं पत्नी के गले पर चाकू से वार किया गया था.
बताया जाता है कि मृतक महिला अलीगढ़ से बीजेपी विधायक की साली है. मामले की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.