Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज
30-Jan-2022 10:58 AM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA : जिले में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। चोरी-डकैती से लेकर लूट और हत्या की तक की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार की देर रात करीब 12 बजे नगर थाना से चंद कदम की दूरी पर किलाघाट में बाइक सवार दो अपराधियों ने एक दवा दुकानदार बबलू जायसवाल को गोली मार दी।
अपराधियों ने नकद रखा उनका बैग छीन लिया और तीन-चार राउंड हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। छीनाझपटी के क्रम में हुई फायरिंग में गोली उनकी जांघ में लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठे हुए और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
घायल दवा दुकानदार बबलू जायसवाल ने बताया कि देर रात वे अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक सवार अपराधी आए और उनके हाथ से बैग छीनकर भागने लगे। जब उन्होंने विरोध किया तो उनकी जांघ में गोली मारकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि बैग में दुकान के कुछ पैसे और कुछ दवाइयां थीं।
एक प्रत्यक्षदर्शी मो. हसन ने बताया कि वे सोये हुए थे तो बाहर पटाखे जैसी आवाज हुई। उसके बाद लोगों के भागने की आवाज सुनाई पड़ी। उसके बाद वे बिस्तर से उठकर बाहर आए तो दवा दुकानदार बबलू जायसवाल को गोली लगी देखी। उन्होंने कहा कि अपराधियों ने लूट की नीयत से उन्हें गोली मार दी। उसके बाद उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में मीडिया को कोई भी जानकारी नहीं दी है।