दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
25-Jul-2020 10:52 AM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA: बिहार में बाढ़ का कहर जारी है. ऐसे में बाढ़ का पानी गांव से लेकर शहर तक फैल गया है. हॉस्पिटल से लेकर थाना और ऑफिस तक बाढ़ के पानी से डूबा हुआ है. दरभंगा में तेज बारिश के कारण नगर थाना डूब गया है. जरूरी काम के लिए अब नाव के सहारे पुलिसकर्मी थाना जा रहे हैं. अब सवाल उठ रहा है कि जब कोई शहर में अपराध होगा तो क्या पुलिसकर्मी अब नाव के सहारे ही अपराधी को पकड़ने जाएगे.
बताया जा रहा है कि दरभंगा शहर की सबसे मुख्य सड़क के किनारे कर्पूरी चौक पर बिहार के दूसरे सबसे बड़े हॉस्पिटल डीएमसीएच परिसर में यह थाना है. पिछली रात से लगातार हो रही बारिश के कारण थाना तालाब में तब्दील हो गया है. बताया जा रहा है कि यह कोई नया नहीं हुआ है. हर साल की यही स्थिति होती है. लेकिन पानी निकासी का आज तक कोई उपाय नहीं हो पाया.
परेशानी तब और बढ़ जाती है जब हॉस्पिटल का गंदा पानी थाना परिसर में आ जाता है. ऐसे में वहां पर काम करने वाले पुलिसकर्मियों की परेशानी बढ़ जाती है. इस रास्ते से कई बड़े अधिकारी आते हैं. लेकिन इस पर किसी का ध्यान नहीं जाता है. हॉस्पिटल में काम करने वाले स्टाफ को भी परेशानी होती है.