Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज
21-Sep-2019 10:41 AM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA : नियम कानून बनाने और उसका अनुपालन करने वाले लोग ही जब उसकी अवहेलना करे तो फिर आम लोगों से नियम पालन करने की उम्मीद करना बेइमानी होगी.
कुछ ऐसा ही हाल है, दरभंगा में मोटर व्हीकल अधिनियम का. जिसका प्रशासनिक महकमा के लोग ही खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं.यह मामला तब सामने आया जब जिले के वरीय अधिकारियों के बम्पर लगे तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो गया.
मिनस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट का आदेश है कि चार पहिया वाहनों के आगे बंपर यानि बुलवार्स लगाना अवैध है. ऐसा करना मतलब मोटर वाहन एक्ट 1988 के सेक्शन 52 का सीधा उल्लंघन है. इसके लिए मिनस्ट्री के तरफ से सभी राज्यों को निर्देश जारी किया गया है. लेकिन दरभंगा में खुलेआम इसकी धज्जियां उड़ाई जा रही है.
इसपर जब दरभंगा के मोटर वाहन निरीक्षक संजय कुमार से बात की गयी तो उन्होंने इसे अवैध बताया. उन्होंने बताया कि सरकारी या निजी, किसी भी चार पहिया वाहन पर बम्पर नहीं लगाना है. पहले इसका जुर्माना तीन हजार था पर संशोधित अधिनियम के बाद इसका जुर्माना दस हजार रुपये हो गया है.
अब सवाल यह उठता है कि जिनकी गाड़ियों की तस्वीरे वायरल हुई, क्या वे पदाधिकारी जुर्माना अदा कर बम्पर हटवाएंगे या फिर सब ठीक है के तर्ज पर यह सब चलता रहेगा.