Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज
19-Apr-2021 10:51 AM
By Prashant
DARBHANGA : इस वक़्त की बड़ी खबर दरभंगा जिले से सामने आ रही है जहां पिस्टल के बल पर अपराधियों ने एक किराना व्यवसाई से तीन लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है. मामला कुशेश्वरस्थान थाना के बहोरवा पुलिस पीकेट से महज 500 गज की दूरी पर का है. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है.
बताया जा रहा है कि किराना और गल्ला व्यवसाई रामकुमार गुप्ता का बेटा ब्रजेश कुमार उर्फ छोटू गुप्ता तीन लाख रूपये लेकर महाजन के यहां जमा करने जा रहा था. इसी बीच मोरकाही और समैला के बीच मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने छोटू को घेर कर अचानक एक राउंड फायरिंग कर दी. परन्तु गोली छोटू के बगल से गुजर गई.
पीड़ित के पारिवारिक सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार अपराधी ने छोटू पर गोली चलाई जो छोटू को बगल से छूकर निकल गई औरइतने में पिस्टल लिए युवक ने रुपये से भरा बैग छीन लिया और आराम से समेला के तरफ भाग गए.