अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
09-Dec-2020 02:54 PM
PATNA: दरभंगा में 10 करोड़ रुपए से अधिक के सोने के आभूषण को अपराधियों ने दुकान से लूट लिया है. यही नहीं अपराधियों ने दिनदहाड़े 25-30 राउंड फायरिंग कर पुलिस को चुनौती देते हुए घटना को अंजाम दिया. अपराधी आराम से आभूषण लेकर भाग निकले. इसको लेकर सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष ने सवाल उठा रहा है.
कांग्रेस- जंगलराज का उदाहरण
इस घटना के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोदन झा ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा हैं. झा ने कहा कि ‘’दिन के क़रीब 10 बजे ,25-30 राउंड फायरिंग, विरोध करने पर सोना कारोबारी को गोली मारी और करोड़ों के सोने के आभूषण की लूट कर चल निकले अपराधी और यह सब दरभंगा शहर के सबसे अति व्यस्त इलाक़े में. यह बिहार में जंगलराज का मात्र एक उदाहरण है.’’
BJP विधायक ने सुशासन पर उठाया सवाल
दरभंगा में स्वर्ण कारोबारी से करोड़ों की लूट की घटना के बाद बीजेपी बिहार में सुशासन पर सवाल खड़े कर रही है. बिहार में भले ही बीजेपी सत्ता में शामिल हो लेकिन बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर अब खुले तौर पर पार्टी के नेता प्रशासन के ऊपर सवाल उठाने लगे हैं. दरभंगा में लूट की घटना के बाद स्थानीय विधायक संजय सरावगी ने प्रशासन को फेल बताया है. संजय सरावगी ने कहा है कि दिनदहाड़े अपराधियों ने जिस तरह दरभंगा में भीड़भाड़ वाले बड़ा बाजार इलाके में घटना को अंजाम दिया वह बताता है कि अपराधियों में प्रशासन का भय खत्म हो चुका है. संजय सरावगी ने कहा है कि स्वर्ण कारोबारी से 5 करोड़ से ज्यादा की लूट हुई है. मैं व्यक्तिगत तौर पर उस कारोबारी को जानता हूं जिसे अपराधियों ने निशाना बनाया. घटना के बाद मौके पर पहुंचे बीजेपी विधायक ने जिले के एसपी के सामने अपनी नाराजगी भी जताई है.
पटना में कर रहे थे समीक्षा, दरभंगा में लूट लिया
पटना में सीएम नीतीश कुमार बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर समीक्षा रहे थे. इस दौरान ही दरभंगा में अपराधी 10 करोड़ का सोना लूट रहे थे. इस दौरान अपराधियों ने कारोबारी को गोली भी मार लिया. इस घटना के बाद दरभंगा में दहशत का माहौल बना हुआ है. पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ा लिया जाएगा.