ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज

दरभंगा में सड़क पर उतरे राजद कार्यकर्ता, कड़ाके की ठंड में अर्धनग्न होकर कर रहे प्रदर्शन

08-Dec-2020 09:54 AM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA : किसान संगठनों के आह्वान पर कृषि कानून के खिलाफ बुलाई गई भारत बंद के समर्थन में बिहार में पूरा विपक्ष समर्थन में उतर गया है. मंगलवार को सुबह से ही बंद समर्थक एक्टिव हैं और सड़क जाम कर जमकर हंगामा कर रहे हैं. 


वहीं दरभंगा में भी जाप,कांग्रेस और राजद के नेता और कार्यकर्ता सुबह से ही बंद के समर्थन में सड़क पर हैं.  दरभंगा के लहेरिया सराय स्टेशन पर अहले सुबह कलकत्ता से  जयनगर गंगासागर एक्सप्रेस को रोका गया वहीं  घूम-घूम कर शहर के मार्केट की दुकानों को बंद करवाया.


वहीं राजद के कार्यकर्ताओं ने कड़ाके की ठंड में  दरभंगा के आयकर चौक पर  अर्धनग्न होकर केंद्र सरकार के खिलाफ  प्रदर्शन किया.  वहीं बंद समर्थकों ने सरकार से इस कानून को वापस लेने की मांग की है. उनका कहना है कि  सरकार ने इस कृषि कानून से किसानों को ठगने का काम कर रही है. बड़े-बड़े कॉरपोरेट घराने को फायदा पहुंचाने के लिए इस तरह का कानून लागू किया गया है.