Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज
01-Jul-2021 08:25 AM
PATNA : दरभंगा स्टेशन पर पार्सल बम ब्लास्ट के तार अब पाकिस्तान से जा जुड़े हैं. पाकिस्तान से चलने वाले आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने ब्लास्ट की साजिश रची थी और इस मामले में एनआईए ने जिन 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, वह दोनों भाई आतंकी संगठन के लगातार संपर्क में थे.
गौरतलब है कि दरभंगा पार्सल ब्लास्ट मामले में हैदराबाद में दबोचे गए सगे भाई इमरान मलिक उर्फ इमरान खान और मो. नासिर खान उर्फ नासिर मलिक से शुरुआती पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि पूरी साजिश पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के इशारे पर रची गई थी. नासिर और इमरान फिलहाल हैदराबाद के नामपल्लई में रहते थे पर दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली के रहने वाले हैं.
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों को जल्द ही NIA ट्रांजिट रिमांड पर पटना लाएगी. एनआईए सूत्रों के मुताबिक, नासिर 2012 में पाकिस्तान गया था. वहां उसने लश्कर के आतंकियों से ट्रेनिंग ली थी. इस दौरान उसे लोकल केमिकल का इस्तेमाल कर आईईडी बनाना भी सिखाया गया था. गिरफ्त में आए नासिर और इमरान ने सिकंदराबाद-दरभंगा ट्रेन में ब्लास्ट के लिए इसी तकनीक का इस्तेमाल करते हुए आईईडी तैयार किया था. हालांकि किसी कारणवश ट्रेन में धमाका नहीं हो पाया. दोनों ने पार्सल में जो आईईडी रखा था, वह बेहद खतरनाक है. धमाके के बाद इससे ट्रेन आग की चपेट में आ सकती थी.
दोनों भाई लश्कर के अपने हैंडलर के संपर्क में थे और उसी के इशारे पर ट्रेन में धमाका करने की साजिश रची गई थी. आतंकी धमाके के जरिए जानमाल को बड़ा नुकसान पहुंचाना था. जांच में यह बात भी सामने आई है कि दोनों भाई अपने हैंडलर से बात करने के लिए सुरक्षित संचार माध्यमों का इस्तेमाल कर रहे थे.