ब्रेकिंग न्यूज़

मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी को खेसारी ने दिया जवाब, काजल राघवानी का किया स्वागत Bihar Politics: AI समिट में प्रदर्शन पर मंत्री संतोष सुमन का हमला, कहा- कांग्रेस ने किया राष्ट्रविरोधी कृत्य Bihar Politics: AI समिट में प्रदर्शन पर मंत्री संतोष सुमन का हमला, कहा- कांग्रेस ने किया राष्ट्रविरोधी कृत्य Holashtak 2026: होलाष्टक से पहले करें ये जरूरी वास्तु उपाय, घर में बढ़ जाएगी सकारात्मक ऊर्जा Holashtak 2026: होलाष्टक से पहले करें ये जरूरी वास्तु उपाय, घर में बढ़ जाएगी सकारात्मक ऊर्जा सुपौल के पूर्व अंचलाधिकारी प्रिंस राज बर्खास्त, मैट्रिक के जाली सर्टिफिकेट पर नौकरी हासिल करने पर कार्रवाई बिहार को DJ मुक्त बनाने का अभियान तेज: परिवहन विभाग ने जिलों के DTO-MVI को दिए सख्त निर्देश, अवैध मॉडिफाइड वाहनों पर शिकंजा बिहार को DJ मुक्त बनाने का अभियान तेज: परिवहन विभाग ने जिलों के DTO-MVI को दिए सख्त निर्देश, अवैध मॉडिफाइड वाहनों पर शिकंजा Bihar Nuclear Power Plant: बिहार में न्यूक्लिर पावर प्लांट स्थापित करने की दिशा में कार्रवाई तेज, सर्वे का काम हुआ पूरा Bihar Nuclear Power Plant: बिहार में न्यूक्लिर पावर प्लांट स्थापित करने की दिशा में कार्रवाई तेज, सर्वे का काम हुआ पूरा

दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता, ससुराल वालों ने शव को फांसी पर लटकाया

दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता, ससुराल वालों ने शव को फांसी पर लटकाया

29-Aug-2020 12:28 PM

By Munna Kumar

VAISHALI : वैशाली जिले के राजापाकर में दहेज लोभी ससुराल वालों ने विवाहिता की निर्मम तरीके से हत्या कर दी. मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए ससुराल वालों ने मृतका को फांसी पर लटका दिया. 


मृतका के परिजनों ने बताया कि 22 वर्षीय अमीषा कुमारी की शादी राजापाकर उतरी पंचायत के वार्ड नंबर 8 निवासी विजय कुमार से हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद से ससुराल वाले मृतका और उसके परिजनों से दहेज के रूप में अपाचे बाइक और चेन की मांग कर रहे थे. मांगें पूरी नहीं होने पर अमीषा के साथ उन्होंने काफी मारपीट की और उसे मौत के घात उतारकर फांसी के फंदे से लटका दिया और मौके से फरार हो गए. 


मामले की सूचना पाकर थानाध्यक्ष नौशाद आलम मौके पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गए. वहीं घटना की सूचना जैसे ही आसपास के लोगों को मिली तो घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. मृतका के परिजन प्रखंड क्षेत्र के ही बाकरपुर नीरपूरा ग्राम के रहने वाले हैं.