ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज

साइकिल से नामांकन करने पहुंचे नेता जी, बोले- पेट्रोल की कीमत आसमान छू रही है

17-Oct-2020 08:25 PM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं. कोई भैंस पर बैठकर नामांकन करने पहुंच रहा है तो कोई साइकिल से नामांकन करने पहुंच रहा है. दरभंगा जिले में भी ऐसा ही एक दृश्य देखने को मिला है, जहां एक नेता जी साइकिल से नामांकन करने पहुंचे.




दरभंगा शहर की सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतरे शंकर झा शनिवार को साइकिल से अपना नामांकन करने पहुंचे. दरभंगा समाहरणालय उन्होंने पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ कई समर्थक भी पहुंचे, जिन्होंने उन्हें फूल-माला पहनाकर स्वागत किया.




पर्चा दाखिल करने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने सिर्फ बातें बनाई. इस सरकार में महंगाई चरम सीमा पर है. पेट्रोल की कीमत आसमान छू रही है. ऐसे में कौन पेट्रोल का खर्चा दे पाएगा.  गाड़ी कैसे चलाएंगे.




उन्होंने कहा कि हम जमीनी लेबल के कार्यकर्ता हैं. ये ऊपर के नेता हैं और ऊपर से ही निकल जाते हैं. हम जमीनी नेता हैं, इसलिए साइकिल से नामांकन करने पहुंचे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि  चुनाव प्रचार भी वह साइकिल पर ही करेंगे.