BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’
08-Mar-2022 09:31 AM
PATNA : साइबर फ्राड में बैंक से ग्राहकों के पैसे को फर्जी तरीके से उड़ा लेने के मामले को पटना हाई कोर्ट ने गंभीरता से लिया है. इस मामले में कोर्ट ने बैंक प्रबंधक को आदेश दिया कि बैंकों में जमा राशि ग्राहकों का है, न कि सरकार का. इसलिए ग्राहकों पैसा उन्हें वापस दिया जाए.
जानकरी हो कि राजीव नगर स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया (State Bank of India, SBI) से जुड़ा है. न्यायाधीश संदीप कुमार की एकल पीठ ने साइबर अपराध से जुड़े मामले की सुनवाई करते हुए पटना के SSP को भी निर्देश दिया है कि राजधानी के सभी थानों में इस तरह की दर्ज रिपोर्ट का अपने स्तर से जांच करें और अगली सुनवाई में स्टेटस रिपोर्ट पेश करें.
कोर्ट में सुनवाई के दौरान स्टेट बैंक आफ इंडिया की राजीव नगर शाखा के प्रबंधक भी उपस्थित थे. जेल में बंद एक व्यक्ति के खाते से भी साइबर अपराधियों द्वारा पैसा निकाल लिए जाने पर ब्रांच मैनेज ने बताया कि पैसे की निकासी दिल्ली के वसंत विहार शाखा से की गई है. ऐसा लगता है कि यह काम किसी नजदीकी ने किया है. कोर्ट ने पूछा कि फिक्स्ड डिपोजिट का पैसा कैसे निकाला गया. जिस पर शाखा प्रबंधक ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया. अदालत ने निर्देश दिया कि ग्राहकों का पैसा साइबर अपराधियों द्वारा गलत तरीके से निकाले जाने के मामले पर वह अपने स्तर से जांच कर दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाएं.