ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

करंट लगने से दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

27-Jul-2021 06:33 PM

By BADAL ROHAN

PATNA CITY: इस वक्त की बड़ी खबर पटना सिटी से आ रही है जहां करंट लगने से दो लोगों की मौत के बाद लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। घटना से आक्रोशित लोगों ने जीरो माइल फोरलेन पर आगजनी कर मुख्य सड़क को जाम कर दिया और घंटों प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है। आक्रोशित लोगों ने बिजली से परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को शांत कराने और यातायात बहाल कराने में जुटी है। 

news image


घटना पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के आईओसी कॉलोनी की है। इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि गृह स्वामी पिता और पुत्र घर बनाने के लिए भट्ठा से ईंट लाने गये थे। ट्रैक्टर से ईंट लेकर वे घर की ओर आ रहे थे। इस दौरान दोनों ट्रैक्टर पर बैठे हुए थे। तभी ईटों से लदा ट्रैक्टर एक गड्ढे में पलट गया। जिसके बाद बिजली के तार के संपर्क में आ गया। 


news image


जिससे पूरे ट्रैक्टर में करंट आने से दोनों बुरी तरह से झुलस गये। आनन-फानन में स्थानीय लोग दोनों को लेकर प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचे जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी। मृतक की पहचान नालंदा निवासी 50 वर्षीय पिता मुन्नी लाल और 28 वर्षीय पुत्र जीतेंद्र राउत के रूप में हुई है। जो आईओसी कॉलोनी में अपना नया मकान बना रहे थे। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


news image


वही स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोग घटना का कारण बिजली विभाग की लापरवाही बता रहे हैं। घटना से गुस्साएं लोगों ने जीरो माइल फोरलेन के पास जमकर हंगामा मचाया। लोगों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। 


news image


परिजनों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण पिता और पुत्र काल के गाल में समा गए है। बिजली विभाग अपनी गलती मानने के बजाए मृतक व्यक्ति पर ही लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं और मुआवजा देने के बजाए पीड़ित परिजनों को धमका रहे है। जबकि थाने में बिजली विभाग के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।


news image


गौरतलब है कि पिता और पुत्र ट्रैक्टर पर बैठ कर ईट ला रहे थे उसी दौरान ईंट लदा ट्रैक्टर के गड्ढे में पलट गया और सड़क किनारे बिजली की लटकती तार में सट गया।  जिससे पूरे ट्रैक्टर में करंट आ गई और ट्रैक्टर पर बैठे पिता और पुत्र दोनो करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह दोनो को करंट की जकड़न से छुड़ाया और  निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।


news image


 वही घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने दोनों की पहचान नालंदा जिला के रहने वाले 50 वर्षीय पिता मुन्नी लाल और दूसरा 28 वर्षीय पुत्र जितेंद्र राउत के रूप में की है। जो आईओसी कालोनी में अपना नया मकान बना रहे थे। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। वही स्थानीय लोगो में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश है और घटना का कारण बिजली विभाग की लापरवाही बता रहे हैं।

   news image