ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

करंट से 9 की मौत के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे चिराग पासवान, कहा- लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

08-Aug-2024 09:27 PM

By First Bihar

HAJIPUR: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हाजीपुर के सुल्तानपुर गांव पहुंचे। जहां बीते 4 अगस्त को कांवर यात्रा के दौरान बिजली के हाई टेंशन तार के चपेट में डीजे ट्रॉली के आने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान गुरुवार को पीड़ित परिवार से मिलने हाजीपुर के सुल्तानपुर गांव पहुंचे जहां मृतक के पीड़ित परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और ढांढस बढ़ाया।


चिराग पासवान ने कहा कि घटना में जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। वही पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से हर संभव मदद पहुंचायी जाएगी। वही एक मृतक की मां ने चिराग पासवान को रोक कर गले लगा लिया। कहा कि आबाद रहअ बउआ, हमरा ला कुछ सोचलअ, हमरा एगो बेटा के नौकरी दे द सहारा हो जाई। बता दें कि बीते 4 अगस्त की रात बिजली के हाई टेंशन तार के चपेट में डीजे ट्रॉली के आ जाने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।


चिराग पासवान ने कहा कि घटना हृदयविदारक है। इसमें चुक कहां हुई है। लापरवाही किसकी है। इसकी जांच चल रही है। जब दिल्ली में था तभी इस घटना की जानकारी मिली थी। पीड़ित परिवार से फोन पर बातचीत हुई थी। कहा था कि पटना आने के बाद मिलने जरूर आएंगे। आज पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे हैं। विभाग की तरफ से घटना के दिन ही 4-4 लाख रुपया दिया गया। अत्येष्ठि के लिए 3 हजार रुपये दिये गये। 20 हजार रुपये पारिवारिक लाभ के माध्यम से दी गयी।


वही श्रम विभाग के माध्यम से जिन सदस्यों की आयु 18 साल से ऊपर है उन्हें दो-दो लाख रुपये की मदद दी गयी। प्रधानमंत्री जी के संज्ञान में भी यह विषय हमारे द्वारा दिया गया। प्रधानमंत्री कार्यालय से भी पीड़ित परिवार के खाते में 2-2 लाख रुपया उपलब्ध करायी गयी है। इस घटना में यदि कोई लापरवाही हुई है और इसके पीछे किसी की भूल है या चुक है इस बात की जांच करायी जा रही है। पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।