बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर
23-Mar-2020 06:16 PM
PATNA : कोरोना संकट के कारण बिहार के टैक्स डिफॉल्टरों को भी राहत मिल गयी है. राज्य सरकार ने टैक्स डिफॉल्टरों का खाता सील करने की कार्रवाई पर रोक लगा दिया है. बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ये एलान किया है.
डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि सरकार ने पूरे बिहार को लॉक डाउन कर दिया है. इसके कारण टैक्स डिफॉल्टरों को राहत दी गयी है. टैक्स भुगतान न करने के कारण सरकार ने उनके बैंक खातों को सील करने का आदेश दे रखा था. इस कार्रवाई पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गयी है.
बिहार में सरकार ने टैक्स नहीं चुकाने वाले 8033 करदाताओं के बैंक खातों को सील करने का आदेश दे रखा था. दरअसल जीएसटी लागू होने से पहले सेल्स टैक्स और एंट्री टैक्स न चुकाने वालों के पास 375 करोड़ रूपये बकाया है. उनके खिलाफ 4248 नोटिस जारी किये गये थे.
PRESS RELEASE
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) March 23, 2020
===============
करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए बैंक खाता अटैचमेंट
आदेश वापस लेने का निर्णय- उपमुख्यमंत्री pic.twitter.com/F01uaCgeBq
वहीं, जीएसटी लागू होने के बाद रिटर्न फाइल नहीं करने वालों, टैक्स देने में गड़बड़ी करने वालों के पास लगभग 300 करोड़ रूपये बकाया है. ऐसे 3785 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया था. सरकार ने तत्काल प्रभाव से उसे वापस ले लिया है. सरकार कोरोना वायरस का खतरा कम होने के बाद कार्रवाई पर विचार करेगी.
डिप्टी सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने टैक्स चुकाने की सारी व्यवस्था ऑनलाइन कर दी है. उन्होंने टैक्सदाताओं से कहा है कि वे संकट की इस घड़ी में टैक्स चुकायें ताकि सरकार और मजबूती से इस महामारी से निपट सके.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...