दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
12-Jul-2020 07:45 AM
PATNA: कोरोना से पटना जंक्शन पर तैनात सीनियर सेक्शन इंजीनियर की मौत हो गई है. सबसे हैरान करने वाली बात सामने आई है कि इस मौत के पीछे बड़ी लापरवाही हुई है. इससे पहले जब इंजीनियर की तबीयत खराब हुई तो उससे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वह हॉस्पिटल से भाग गए थे.
जब आठ जुलाई को तबीयत अधिक खराब हुई तो परिजनों ने पीएमसीएच भर्ती कराया. कोरोना जांच रिपोर्ट शुक्रवार को मिली. जिसके बाद शनिवार को मौत हो गई है. कोरोना पीड़ित सीनियर सेक्शन इंजीनियर धनराज राम ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन पटना मंडल के अध्यक्ष थे.
दानापुर हॉस्पिटल से भागे थे
बताया जा रहा है कि पिछले महीने भी उनकी तबीयत खराब हुई थी. उसके बाद परिजनों ने दानापुर रेल मंडल अस्पताल में भर्ती कराया था. लेकिन वह इलाज के दौरान हॉस्पिटल से भागकर अपने घर आ गए थे. जिससे सही से उनका इलाज नहीं हो पाया. उनका पूरा परिवार राजेंद्र नगर रेलवे कॉलोनी में रहता है. जिसके बाद अब हड़कंप मच गया है. पूर्व मध्य रेलवे के करीब 40 से अधिक रेल कर्मी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं.