ब्रेकिंग न्यूज़

UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब

कोरोना से लड़ाई में कूदे गिरिराज सिंह, बेगूसराय को दिए 50 लाख रुपये

28-Mar-2020 05:46 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बीजेपी के सांसद गिरिराज सिंह की चिंता बढ़ गई है. केंद्रीय मंत्री ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए सांसद निधि से 50 लाख की राशि के विमुक्ति की घोषणा की है. बेगूसराय इलाके में कोरोना से लड़ने के लिए उन्होंने यह बड़ा कदम उठाया है.


बेगूसराय सीट से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि "मैं अपने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से कोरोना वायरस ( COVID - 19 ) के रोकथाम एवं इलाज में प्रयुक्त होने वाले वेंटीलेटर एवं सामग्रियों के लिए जिला बेगूसराय हेतु रूपये 50 ,00,000 / - ( रूपये पचास लाख मात्र ) की राशि विमुक्त करता हूँ."


भाजपा सांसद ने सांसद निधि से राशि की घोषणा करने के साथ-साथ कोरोना से लड़ाई लड़कर उसे हारने की भी बात कही. उन्होंने साथ मिलकर इस जानलेवा बीमारी से लड़ाई लड़ने की बात कही है. उन्होंने जनता से अपील की कि बेवजह कोई भी व्यक्ति अपने घरों से बाहर नहीं निकले. इससे पहले गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर अफवाहों [पर ध्यान नहीं देने की अपील की थी. उन्होंने बताया था कि बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी से हुई थी. उन्होंने जानकारी दी है कि कोरोनावायरस की जांच हेतु 10000 किट उपलब्ध हैं.