ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / कोरोना संकट में बिहार सरकार स्कूल खोलने को लेकर फिर लेगी राय, इससे...

कोरोना संकट में बिहार सरकार स्कूल खोलने को लेकर फिर लेगी राय, इससे पहले अभिभावकों ने किया था इंकार

21-Jul-2020 09:27 AM

PATNA: बिहार में कोरोना कोहराम मचाए हुए है. लेकिन इस बीच शिक्षा विभाग स्कूल खोजने के लिए सोच रहा है. इसको लेकर शिक्षा विभाग एक बार फिर अभिभावकों से राय लेने की तैयारी में है. 

अभिभावकों से राय लिया जाएगा कि कोरोना संकट को देखते हुए वे कब से अपने बच्चों को स्कूल भेजना सुरक्षित मानते हैं. इसको लेकर विभाग अभिभावकों के सामने तीन विकल्प देगा. इसमें उनको बताना होगा कि वह अगस्त, सितंबर या अक्टूबर बच्चों को स्कूल भेजना चाहते हैं. इसको लेकर केंद्र सरकार के मानव संसाधन विभाग ने निर्देश दिया है.

मानव संसाधन विभाग ने सभी अभिभावकों के सलाह पर शिक्षा विभाग का एक निष्कर्ष निकालेगा और इसकी जानकारी देगा. बिहार में 14 मार्च से स्कूल समेत सारे कोचिंग संस्थान बंद है. जिसके बाद शिक्षा विभाग ने जून में भी अभिभावकों से सुझाव लिए थे. लेकिन बिहार के ज्यादातर अभिभावकों ने कहा था कि अभी स्कूल, कॉलेज, संस्थान खोलने का उचित समय नहीं है. सबसे पहले बच्चों  की सुरक्षा जरूरी है.