दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
23-Jun-2020 11:13 AM
PATNA: बारिश का असर अब बिहार की नदियों पर दिखने लगा है. बिहार और यूपी में हुए बारिश के बाद गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है. पटना में गांधी घाट और दीघा घाट पर 35 सेमी जलस्तर बढ़ा हुआ है.
बिहार की कई और नदियां भी उफान पर
गंगा के अलावे सोन का भी जलस्तर बढ़ने लगा है. कोईलवर में सोन नदी का जलस्तर बारिश के पहले जहां 47. 40 मीटर था, अब वह बढ़ कर 48.92 मीटर हो गया है. इस तरह से सोन नदी का जलस्तर 110 सेमी तक बढ़ गया है. पुनपुन नदी का भी जलस्तर पढ़ने लगा है. नेपाल में हो रही तेज बारिश के कारण गंडक नदी उफान पर हो गई है. जिससे कई जिलों में बाढ़ का आशंका बढ़ गई है.
बागमती खतरे के निशान से उपर
मुजफ्फररपुर जिले में बागमती नदी उफान पर है. कई जगहों पर उफान के कारण कटाव भी हुआ है. वाल्मीकि नगर बराज से पानी छोड़े जाने के बाद गंडक उफान पर है. निचले इलाके में पानी घुसने का डर बना हुआ है. कटिहार में महानंदा का जलस्तर बढ़ा हुआ है. इसके अलावे कोशी का भी जलस्तर बढ़ा हुआ है. बिहार में कोरोना संकट के बीच बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है.