ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर पटना से गांव भाग गया 102 का एंबुलेंस...

कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर पटना से गांव भाग गया 102 का एंबुलेंस चालक, मचा हड़ंकप

09-Jul-2020 08:40 AM

PATNA : बिहार में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है, हर दिन सैकड़ों की संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं और अब आंकड़ा 15 हजार के पास पहुंचने वाली है. वहीं मौत का आंकड़ा भी 100 के पार पहुंच गया है. लेकिन कुछ लोग अभी भी इसे लेकर लापरवाही बरत रहे हैं. ऐसा ही एक मामला  पटना से सामने आया है.

कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद 102 एंबुलेंस का चालक मंगलवार की देर शाम भागकर अपने गांव पुनपुन पहुंच गया. जैसे ही इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिली हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन को दी पर मौके पर टीम नहीं पहुंची. 

जिसके बाद ग्रामीण युवक पर अस्पताल जाने का दबाव बनाने लगे, लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं हो रहे थे. जिसके बाद गांव में तनाव उत्पन्न हो गया. कुछ देर बाद इसकी जानकारी होने पर पुनपुन चिकित्सा पदाधिकारी और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और युवक को एंबुलेंस से मसौढ़ी अनुमंडल अस्पताल भेजा. बता दें कि मंगलवार को 102 एंबुलेंस के 36 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए थे. उसी में पुनपुन का ये युवक भी शामिल था.