दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
04-Jul-2020 10:52 AM
WEST CHAMPARAN : बिहार में तेजी से कोरोना का संक्रमण बढ़ते जा रहा है. इन सब के बीच कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर किये जा रहे दावे में बड़ी लापरवाही सामने आयी है. मामला बेतिया का है, जहां कोरोना संक्रमित शख्स क्वारेंटाइन को तोड़ते हुए बैंक में पैसा निकालने जा पहुंचा.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि दो दिन पहले आधा दर्जन कारोबारियों, दो राजनीतिक परिवारों व प्राॅपर्टी डीलर के करीबी रहने वाला शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. जिसके बाद उसे क्वारंटाइन किया गया था, वह युवक कोरेंटिन तोड़ते हुए गुरुवार को पैसा निकालने हरिवाटिका स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में जा पहुंचा और पैसा निकालने के बाद वापस लौट गया.
शुक्रवार को मामला सामने के बाद बैंक को सील कर दिया गया है. वहीं बैंक मैनेजर समेत सभी कर्मचारी होम क्वारंटाइन किया गया है. युवक को जीएमसीएच में आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करा दिया गया है. बैंक को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है और सेनेटाइज किया जा रहा है. खबर के मुताबिक गुरुवार को शाखा में पहुंचे युवक ने अच्छी खासी रकम निकाली थी. उस समय तक बैंक कर्मियों को उसके संक्रमित होने की जानकारी नहीं थी. युवक बड़े कारोबारियों और राजनीतिक परिवार का करीबी है, तो ऐसे में बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों से उसकी अच्छी पहचान है और वह अक्सर बैंक जाया करता था. युवक के कोरोना संक्रमित होने के बाद शहर में हड़कंप मच गया है.