ब्रेकिंग न्यूज़

Holashtak 2026: होलाष्टक से पहले करें ये जरूरी वास्तु उपाय, घर में बढ़ जाएगी सकारात्मक ऊर्जा Holashtak 2026: होलाष्टक से पहले करें ये जरूरी वास्तु उपाय, घर में बढ़ जाएगी सकारात्मक ऊर्जा सुपौल के पूर्व अंचलाधिकारी प्रिंस राज बर्खास्त, मैट्रिक के जाली सर्टिफिकेट पर नौकरी हासिल करने पर कार्रवाई बिहार को DJ मुक्त बनाने का अभियान तेज: परिवहन विभाग ने जिलों के DTO-MVI को दिए सख्त निर्देश, अवैध मॉडिफाइड वाहनों पर शिकंजा बिहार को DJ मुक्त बनाने का अभियान तेज: परिवहन विभाग ने जिलों के DTO-MVI को दिए सख्त निर्देश, अवैध मॉडिफाइड वाहनों पर शिकंजा Bihar Nuclear Power Plant: बिहार में न्यूक्लिर पावर प्लांट स्थापित करने की दिशा में कार्रवाई तेज, सर्वे का काम हुआ पूरा Bihar Nuclear Power Plant: बिहार में न्यूक्लिर पावर प्लांट स्थापित करने की दिशा में कार्रवाई तेज, सर्वे का काम हुआ पूरा UK के AI मंत्री कनिष्क नारायण बिहार के लाल: दिल्ली में आयोजित एआई समिट से पहुंचे गृह जिला, 23 साल बाद खींच लाई मिट्टी की महक UK के AI मंत्री कनिष्क नारायण बिहार के लाल: दिल्ली में आयोजित एआई समिट से पहुंचे गृह जिला, 23 साल बाद खींच लाई मिट्टी की महक NDA राज में यही सुशासन है ? करोड़ों इन्वेस्ट कर बर्बादी के कगार पर पहुंचे नए उद्यमी, भंडार निगम और FCI के बीच पीस रहे निवेशक, टेंडर ही फाइनल नहीं किया जा रहा...अब FCI ने निगम MD को लिखा कड़ा पत्र

कोरोना पर बिहार सरकार का हाल देखिये: पटना में आलाधिकारी टेस्ट बढ़ाने का एलान कर रहे थे तभी मुजफ्फरपुर में 4 दिनों के लिए रोकी गयी जांच

कोरोना पर बिहार सरकार का हाल देखिये: पटना में आलाधिकारी टेस्ट बढ़ाने का एलान कर रहे थे तभी मुजफ्फरपुर में 4 दिनों के लिए रोकी गयी जांच

28-Apr-2021 07:57 PM

MUZAFFARPUR : पटना में बुधवार की शाम जब नीतीश कुमार के निर्देश पर बिहार सरकार के आलाधिकारी बड़ी बडी बातें कर रहे थे, उसी वक्त उसकी पोल खुलनी भी शुरू हो गयी. पटना में बिहार सरकार के बडे अधिकारी प्रेस कांफ्रेंस कर ये कह रहे थे कि सूबे में कोरोना की RT-PCR टेस्ट बढ़ायी जायेगी. ठीक उसी वक्त मुजफ्फरपुर में चार दिनों के लिए टेस्ट के लिए सैंपल लेने पर रोक लगा दी गयी.


मुजफ्फरपुर में चार दिनों के लिए रोकी गयी कोरोना जांच
हम आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SKMCH) में कोरोना की जांच के लिए RT-PCR मशीन लगी हुई है. जिले के सिविल सर्जन सुरेंद्र कुमार चौधरी ने बुधवार को ये आदेश निकाल दिया कि चार दिनों तक जिले में RT-PCR टेस्ट के लिए कोई सैंपल नहीं लिया जायेगा. चार दिन बाद सैंपल लेने का काम शुरू किया जायेगा.


9 हजार जांच रिपोर्ट पेंडिंग
मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन सुरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि SKMCH में पिछले कोरोना जांच के लिए 9 हजार सैंपल पेंडिंग पड़े हुए हैं. SKMCH को कहा गया है कि पहले से पेंडिंग सैंपल की जांच कर पूरा कर लिया जाये. जब पुराने सैंपल की जांच हो जायेगी तब नये सैंपल लिये जायेंगे. तब तक मुजफ्फरपुर में RT-PCR टेस्ट नहीं होगा.


ये हाल है सरकार का
मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन जिस वक्त कोरोना टेस्टिंग के लिए सैंपल लेने पर रोक का एलान कर रहे थे उसी वक्त पटना में बैठकर बिहार के आलाधिकारी ये एलान कर रहे थे कि सूबे में कोरोना की जांच बढ़ायी जायेगी. राज्य सरकार खास तौर पर ज्यादा से ज्यादा RT-PCR जांच कराने का प्रबंध करेगी. लेकिन बिहार के एक बडे जिले के हाल ने उसी वक्त सरकार की पोल खोल दी.


वैसे भी मुजफ्फरपुर समेत बिहार के ज्यादातर जिलों में कोरोना की RT-PCR टेस्ट रिपोर्ट कम से कम एक सप्ताह में आ रही है. तब तक ज्यादातर मरीज या तो निगेटिव हो जा रहे हैं या फिर उनकी मौत हो जा रही है. मंगलवार को ही बीजेपी के विधायक नीतीश मिश्रा ने ये बताया था कि मधुबनी जिले में पिछले 15 मई के बाद RT-PCR की कोई टेस्ट रिपोर्ट आयी ही नहीं है. 


हम आपको बता दें कि कोरोना की रोकथाम के लिए सबसे पहला कदम सही तरीके से टेस्ट करना ही होता है. RT-PCR टेस्ट को ही कोरोना की पहचान का सबसे सही जरिया माना जाता है. लेकिन बिहार में सिर्फ 35 फीसदी सैंपल की ही जांच RT-PCR मशीन से हो रही है.