ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला बिहार में प्रेम विवाह के महज छह महीने बाद युवती की गई जान, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE से जुड़े कितने स्कूल, पढ़ाई जाती हैं कौन सी किताबें?

पटना: कोरोना की रफ्तार कम होते ही NMCH में शुरू हुई OPD, 18 जून से शुरू होगी इनडोर सेवा

17-Jun-2021 02:16 PM

PATNA:  कोरोना की रफ्तार कम होते ही अब स्वास्थ्य व्यवस्था भी सामान्य होने लगी है। पटना के सबसे बड़े अस्पताल एनएमसीएच में तीन महीने बाद आज से ओपीडी सेवा शुरू की गयी। जल्द ही इनडोर सेवा भी शुरू की जाएगी। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं होने के कारण आज पहले दिन एनएमसीएच में आने वाले मरीजों की संख्या काफी कम दिखी। 


 गौरतलब है कि बीते दिनों कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एनएमसीएच में ओपीडी को बंद कर दिया गया था। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के देखते हुए एनएमसीएच को डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल बनाया गया था। जहां कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा था। जिसके कारण आम मरीजों का इलाज यहां नहीं हो रहा था। इस दौरान ओपीडी ओर इनडोर में मरीजों को एडमिट नहीं किया जा रहा था। आज गुरुवार को एनएमसीएच में ओपीडी सेवा शुरू की गयी।


ओपीडी शुरू होने के बाद पहले दिन मरीजों की संख्या कम देखी गयी। एनएमसीएच अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 18 जून से मरीजों के लिए इनडोर सेवा फिर से शुरू की जाएगी। गौरतलब है कि आकड़ों को यदि देखे तो एनएमसीएच की ओपीडी में प्रतिदिन दो हजार से अधिक मरीज आते थे लेकिन आज जानकारी के अभाव में लोग ओपीडी में कम पहुंचे।   

    

बता दें कि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने के बाद ओपीडी और इनडोर सेवा फिर से शुरू किए जाने की मांग जूनियर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव से की थी। जिसके बाद आज से एनएमसीएच में ओपीडी सेवा शुरू की गयी और जल्द ही इनडोर सेवा भी बहाल की जाएगी। ओपीडी शुरू होने से पहले सभी वार्डो का सैनिटाइजेशन किया गया। जिसके बाद आज से ओपीडी सेवा बहाल की गयी।