ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

कोरोना के मामले घटे लेकिन, बढ़ रहे मौत के आंकड़े, 24 घंटे में 1217 मरीजों की मौत

कोरोना के मामले घटे लेकिन, बढ़ रहे मौत के आंकड़े, 24 घंटे में 1217 मरीजों की मौत

09-Feb-2022 10:14 AM

DELHI : भारत में कोरोना के नए मामलों में लागातर गिरावट देखी जा रही थी। हालांकि, बीते दिनों की तुलना में आज फिर इजाफा हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते दिनों की तुलना में करीब चार हजार अधिक केस सामने आए हैं। 


पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कुल 71,365 नए पॉज़िटिव मामले मिले, 1,72,211 मरीज स्वस्थ हुए, जबकि 1217 मरीज की मृत्यु हुई है। देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 8,92,828 है।


कल जो आंकड़े जारी किए गए थे, उसमें 67,597 नए मामलों की पुष्टि की गई थी। वहीं, केंद्र सरकार ने आज कहा है कि बीते 24 घंटे में 71,365 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.5 प्रतिशत के करीब है। आपको बता दें कि कल 15,71,726 सैंपल की जांच की गई थी। 


भारत में इसके साथ ही अब कुल 8,92,828 एक्टिव केस हैं। बीते 24 घंटे में 1.72 लाख मरीजों ने कोरोना को मात दी है। अब तक देश में 4,10,12,869 लोग इस महामारी से उबर चुके हैं। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 170.87 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।