बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
29-Mar-2020 04:45 PM
DESK : पूरे देश में कोरोना वायरस का खौफ है. खौफ इतना है कि किसी की मौत पर कंधा देने के लिए 4 लोग भी नहीं मिल रहे हैं. एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में देखने को मिला, जहां एक बुजुर्ग के मौत के बाद उसके बेटे ने अपने रिश्तेदारों को अर्थी को कंधा देने के लिए बुलाया लेकिन कोरोना के खौफ के आगे कोई भी उसके घर नहीं आया. इसी दौरान हिंदू मुस्लिम एकता की एक मिसाल भी देखने को मिली, कुछ मुसलमान पड़ोसी आगे आए और उन्होंने न सिर्फ अर्थी को कंधा दिया बल्कि श्मशान घाट में दाह संस्कार भी करवाया.
मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के आनंद विहार का है. आनंद विहार में रहने वाला रविशंकर बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है. उसका घर जिस इलाके में है वह मुस्लिम आबादी वाला इलाका है. शनिवार को रविशंकर के पिता की मौत हो गई. रविशंकर ने अपने पिता के मौत के बाद दोस्तों, आस पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों को संदेश भेजा लेकिन अर्थी को कंधा देने वाला तक भी कोई नहीं पहुंचा. रविशंकर इसके बाद परेशान हो गया क्योंकि वह घर में अकेले था और अर्थी को कंधा देने के लिए 4 लोग चाहिए थे. थोड़ी ही देर बाद रविशंकर के मोहल्ले में रहने वाले कुछ मुसलमान लोग पहुंचे और जब उन्हें रविशंकर के परेशानी का पता चला तो उन्होंने रविशंकर के साथ मिलकर अर्थी तैयार करवाई और यही नहीं अपने कंधे पर रखकर काली नदी स्थित श्मशान घाट तक पहुंचे. इस दौरान रविशंकर के साथ ही उनके मुसलमान पड़ोसियों ने राम नाम सत्य है भी बोला.
इसके बाद ही मुसलमानों ने दाह संस्कार की सारी प्रक्रिया पूरी करवाई. रविशंकर के बेटे ने मुखाग्नि दी और इस दौरान रविशंकर के पूरा मुस्लिम समाज खड़ा रहा और इसके साथ ही गरीब रविशंकर की घर आकर सब ने मदद का आश्वासन भी दिया है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...