ब्रेकिंग
मोबाइल टावर पर चढ़ा BSC नर्सिंग का छात्र, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामापटना से किसके आदेश पर भरत भूषण तिवारी पर चली गोली? महापंचायत में गरजे प्रशांत किशोर, सम्राट सरकार को दे दिया अल्टीमेटमबिहार में भीषण सड़क हादसा: ऑटो और पिकअप वैन की टक्कर में चार लोगों की मौत, चार घायलपुलिस वैन में रुपये बांटने का वीडियो वायरल, महिला ASI समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंडट्रक में बने तहखाने से एक करोड़ का गांजा जब्त, नेपाल के रास्ते बिहार पहुंची थी बड़ी खेपमोबाइल टावर पर चढ़ा BSC नर्सिंग का छात्र, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामापटना से किसके आदेश पर भरत भूषण तिवारी पर चली गोली? महापंचायत में गरजे प्रशांत किशोर, सम्राट सरकार को दे दिया अल्टीमेटमबिहार में भीषण सड़क हादसा: ऑटो और पिकअप वैन की टक्कर में चार लोगों की मौत, चार घायलपुलिस वैन में रुपये बांटने का वीडियो वायरल, महिला ASI समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंडट्रक में बने तहखाने से एक करोड़ का गांजा जब्त, नेपाल के रास्ते बिहार पहुंची थी बड़ी खेप

बिहार में पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं: गोली लगने से पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत, गले के आर-पार हुई बुलेट; हत्या है या आत्महत्या?

पूर्णिया में अमौर थाना परिसर के गार्ड क्वार्टर में तैनात हवलदार की गोली लगने से संदिग्ध मौत हो गई। गले के आर-पार गोली के निशान मिले हैं। मौके से सर्विस कार्बाइन बरामद हुई है, पुलिस आत्महत्या या हत्या—दोनों एंगल से जांच कर रही है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के पूर्णिया में एक हवलदार की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। हवलदार का शव अमौर थाना परिसर स्थित गार्ड क्वार्टर में खून से लथपथ हालत में बरामद किया गया। मृतक के गले में गोली के आर-पार होने के निशान पाए गए हैं। मौके से हवलदार की सर्विस कार्बाइन और एक खोखा भी बरामद किया गया है।


घटना बुधवार की सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। मृतक हवलदार की पहचान गया जिले के रहने वाले आलमनाथ भूइयां के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही अमौर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे, जिसके बाद बायसी डीएसपी जितेंद्र कुमार पांडेय भी थाना परिसर पहुंचे। घटनास्थल को सील कर दिया गया है और एफएसएल व डॉग स्क्वायड की टीम जांच में जुटी हुई है।


बताया जा रहा है कि रोज की तरह पुलिस कैंटीन का स्टाफ नाश्ता लेकर हवलदार के कमरे पर पहुंचा था। कमरे का दरवाजा खुला देख अंदर झांकने पर हवलदार जमीन पर पड़े मिले और चारों ओर खून फैला हुआ था। शोर मचाने पर अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।


पुलिस सूत्रों के अनुसार हवलदार ने बुधवार को करीब 8 बजे अपनी पत्नी से फोन पर बातचीत की थी और उस समय किसी तरह की परेशानी की बात सामने नहीं आई थी। इसके करीब दो घंटे के भीतर ही यह घटना घट गई।


पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या का मामला है या किसी साजिश के तहत हत्या की गई है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और वे गया से पूर्णिया के लिए रवाना हो चुके हैं।


बायसी डीएसपी जितेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक हवलदार मूल रूप से झारखण्ड राज्य के देवघर जिला अंतर्गत शुगर देहि गाँव के रहने वाले हैं. और पिछले 6–7 महीनों से अमौर थाना में पदस्थापित थे। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता