दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
25-Jun-2020 10:30 AM
PATNA: बिहार के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल पीएमसीएच के कई डॉक्टरों के कोरोना होने से यहां पर भर्ती मरीजों में डर का माहौल बना हुआ है. यही नहीं कई मरीज बिना ठीक हुए ही यहां से भाग निकले हैं. क्योंकि इलाज करने वाले डॉक्टर ही खुद संक्रमित हो गए हैं.
मरीज की संख्या हुई कम
लॉकडाउन खत्म होने के बाद मरीजों की संख्या बढ़ गई थी, लेकिन जब पीएमसीएच में डॉक्टर और नर्स के कोरोना संक्रमण होने की खबरें आई तब से मरीजों की संख्या कम हो गई. पीएमसीएच के गायनी वार्ड में भर्ती कई महिला भाग निकली. रविवार को गायनी विभाग की पांच जूनियर डॉक्टरों को कोरोना पॉजिटिव निकले थे. मंगलवार को भी एक डॉक्टर को कोरोना पॉजिटिव निकले. सभी को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है. लेकिन मरीजों में डर बना हुआ है कि कही उनको भी संक्रमण न हो जाए.
मरीजों में डर
पीएमसीएच अधीक्षक डॉ. बीके कारक ने कहा कि कोरोना मरीजों की संख्या तेजी बढ़ रही है. जिसके कारण मरीजों में डर बना हुआ है. कुछ दिनों में गायनी विभाग के कई डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. जिसके कारण यहां आने वाले मरीजों की संख्या में कमी आई है. सावधानी के साथ यहां इलाज जारी है.