BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल
21-Jul-2020 06:38 PM
PATNA : कोरोना संक्रमण के इस दौर में भले ही सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ हो लेकिन नीतीश सरकार ने टैक्स विवाद से जुड़े मामलों में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. कोरोना वायरस संकट के दौरान टैक्स विवाद के पुराने मामलों का रिकॉर्ड निपटारा किया गया है.
बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने जानकारी देते हुए बताया है कि कर समाधान योजना के तहत बिहार में 1122.33 करोड़ के विवादित बकाए का समाधान कर अंतिम रूप से 26,940 मामलों को समाप्त कर दिया गया है. इस योजना के तहत कुल देय बकाए 323 करोड़ रुपये के विरूद्ध व्यावसायियों द्वारा योजना के पूर्व 166.87 करोड़ रुपये और बाद में 160.03 करोड रुपये जमा कराए गए, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है.
1 जुलाई 2017 से पूरे देश में लागू जीएसटी पर कर पदाधिकारियों का घ्यान केन्द्रित करने के उद्देश्य से पुराने कर विवादों के निपटारे के लिए यह समाधान योजना लाई गई थी. मोदी ने बताया कि जीएसटी लागू होने के पूर्व से वैट और अन्य अधिनियमों के तहत चले आ रहे बकाए कर के विवादों के समाधान के लिए इस साल 15 जनवरी से तीन महीने के लिए कर समाधान योजना लागू की गई थी. इसके अन्तर्गत व्यावसायियों को जुर्माने, शास्ति या ब्याज पर जहां 90 प्रतिशत की तो निर्धारित कर के मामले में 65 प्रतिशत तक की छूट दी गई थी.
योजना में यह प्रावधान किया गया था कि अगर किसी न्यायालय में विवाद लम्बित है तो भी व्यावसायी इसका लाभ ले सकते हैं. साथ ही यह भी कहा गया गया था कि समाधान किए जाने वाले बकाये के विरूद्ध व्यावसायी द्वारा पूर्व में कोई राशि जमा की गयी है तो उसे भी इस योजना के अधीन जमा की गयी राशि मान ली जाएगी. कोरोना और लाॅकडाउन की चुनौतियों के बावजूद व्यावसायियों के सहयोग से वर्षों से चले आ रहे कर बकाए के हजारों विवादों को समाप्त करने में सरकार को बड़ी सफलता मिली है.