दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
22-Jul-2020 09:47 PM
PATNA: बिहार के डॉक्टरों पर भी कोरोना का कहर जानलेवा बन बनकर बरस रहा है. कोरोना से संक्रमित हुए समस्तीपुर के सिविल सर्जन की मौत हो गयी है. वहीं एक और प्रमुख चिकित्सक की भी मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई है. वहीं, छपरा के सिविल सर्जन के भी कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सिविल सर्जन समेत 8 लोगों की मौत
पटना एम्स में बुधवार को कोरोना संक्रमित आठ लोगों की मौत हो गयी. एम्स में कोरोना के नोडल पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार ने बताया कि कोरोना से संक्रमित हुए समस्तीपुर के सिविल सर्जन डॉ रेवती रमण झा और चिकित्सक डॉ जीएम शाह की भी मौत हो गयी है. दोनों पटना एम्स में भर्ती थे. हम आपको बता दें कि डॉ रेवती रमण झा प्रसिद्ध सर्जन भी थे.वहीं, डॉ जीएम शाह सरकारी सेवा से रिटायर होने के बाद अररिया में निजी प्रैक्टिस कर रहे थे.
इसके साथ ही बिहार में राज्य में अब तक कोरोना से पांच डॉक्टरों की मौत हो चुकी है. आज दो डॉक्टरों की मौत से पहले पीएमसीएच के डॉक्टर एन के सिंह के साथ साथ भोजपुर और गया के एक-एक डॉक्टर की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हो चुकी है.
पटना एम्स में आज जिन आठ लोगों की मौत हुई है उनमें समस्तीपुर के सिविल सर्जन डॉ रति रमण झा, अररिया के सरकारी हॉस्पिटल से रिटायर्ड डॉ जीएन शाह, दानापुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह राजद नेता राजकिशोर प्रसाद, एम्स के शिशु रोग सर्जन के रोहतास निवासी 81 वर्षीय पिता, नालंदा सोहसराय निवासी 60 वर्षीय वृद्ध, पश्चिमी चंपारण के केसरिया निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति, छपरा के करीम चौक इमली मोहल्ला निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, दानापुर सगुना मोड़ निवासी 36 वर्षीय युवक शामिल हैं.
छपरा के सिविल सर्जन भी संक्रमित
उधर छपरा के सिविल सर्जन के भी कोरोना संक्रमित होने की खबर मिली है. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है.
पटना एम्स के कोरोना नोडल ऑफिसर डॉ संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को एम्स में नये मरीजों में 36 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है. उन्होंने बताया कि एम्स में 36 लोगों ने कोरोना को मात दे दी. उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है लेकिन सभी लोगों को अगले सात दिनों तक होम क्वारंटीन रहने को कहा गया है.