BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम
17-Oct-2020 10:14 AM
DESK: एक तरफ पूरी दुनिया कोरोना वायरस के पेरशान है तो वहीं दूसरी तरफ हमारे देश के नेताजी को कोरोना से कोई डर नहीं है. वो न तो कोरोना से डर रहे हैं और न ही दूसरे का ख्याल कर रहे हैं. ऐसी ही एक लापरवाही से का मामला राजस्थान के महवा से सामने आया है.
जहां कोविड होने के बाद भी नेताजी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं और न ही अपनी जनता का ख्याल रख रहे हैं. महवा के निर्दलिय विधायक जी ओम प्रकाश हुड़ला और उनका पूरा परिवार 15 अक्टूबर को कोरोना संक्रमित पाया गया है. जिसके बाद से सभी को होम क्वारंटाइन कर दिया गया था. पर विधायक जी ने होम क्वारंटाइन के नियम को तोड़ दिया और जनता के बीच पहुंच गए.
दरअसल, मण्डावर में एक बोरिंग का बिल पेंडिग था. ग्रामीणों को सूचना मिली की बिजली विभाग के लोग उसका कनेक्शन काटने आ रहे हैं. इसकी सूचना जैसे ही विधायक जी को मिली उन्होंने गले में कोविड-19 का बोर्ड टांगा और निकल पड़े जनता के बीच. कोरोना संक्रमित होने के बाद भी विधायक खुद मौके पर पहुंच गए और इस दौरान वे गले में कोरोना संक्रमित होने की तख्ती बी लटकाई थी. इसके साथ ही तख्ती में राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीना के लिए भी दलितों को परेशान करने की पंक्ति भी लिखी गई थी. ये बात सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. विधायक जी की इस लापरवाही का खामियाजा वहां की जनता को भुगतना पड़ेगा.