ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

कोरोना को लेकर सर्वे कर रही टीम पर चाकू से हमला, 1 स्वास्थ्यकर्मी घायल

18-Apr-2020 02:20 PM

DESK : कोरोना संकट से हमे बचाने के लिए फ्रंटलाइन वर्कर डॉक्टर्स, स्वास्थ्यकर्मी और पुलिस अपनी जान जोखिम में डाल कर हमारी रक्षा में लगे हैं. पर कुछ लोग उनके सात अभद्र तरीके से पेश आ रहे हैं. देश के कई जगहों पर डॉक्टर्स, स्वास्थ्यकर्मी और पुलिस को टारगेट किया जा रहा है. 

एक बार फिर से इंदौर से ऐसा मामला सामने आया है. जहां हेल्थ को लेकर सर्व कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीम पर एक बदमाश ने चाकू से हमला बोल दिया.  जिसमें एक स्वास्थय कर्मी घायल हो गया है. उसके सिर औऱ हाथ पर वार किया गया है. वहीं स्वास्थ्य कर्मी पर हमला होता देख बचाने आया एक शख्स भी घायल हो गया है. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बताया जा रहा है कि इंदौर के विनोबा नगर में डॉक्टर, टीचर, पैरामेडिकल और आशा कार्यकर्ताओं की टीम सर्वे कर रही थी. इसी दौरान मोहल्ले के ही पारस नाम के एक युवक ने उन पर चाकू से हमला कर दिया. वे नशे की हालत में था. बताया जा रहा है कि वो नशे का सामान बेचने का काम करता था. इस दौरान स्थानीय लोगों ने जब रोका तो उनपर भी हमला कर दिया. इस हमले में दो लोग घायल हो गए हैं.