ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / कांग्रेस विधायक को हुआ कोरोना, पिछले दिनों पार्टी के बड़े नेताओं के संपर्क...

कांग्रेस विधायक को हुआ कोरोना, पिछले दिनों पार्टी के बड़े नेताओं के संपर्क में आये थे

30-Jun-2020 02:54 PM

PATNA : बिहार के सियासी गलियारे में भी कोरोना का संक्रमण तेजी के साथ फ़ैल रहा है. नीतीश कैबिनेट के मंत्री विनोद कुमार सिंह के बाद अब कोरोना का संक्रमण कांग्रेस तक पहुंच गया है. कांग्रेस के विधायक भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. खास बात ये है कि कोरोना संक्रमित पाए गए विधायक पिछले दिनों पार्टी के बड़े नेताओं के संपर्क में भी आ चुके हैं.


औरंगाबाद से कांग्रेस के विधायक आनंद शंकर सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. थोड़ी देर पहले उनकी टेस्ट रिपोर्ट सामने आई है. कांग्रेस विधायक आनंद शंकर सिंह को पिछले दो-तीन दिनों से बुखार आ रहा था. जिसके बाद उन्होंने खुद औरंगाबाद में कोरोना की जांच कराइ. कांग्रेस विधायक के साथ रहने वाले कुल तीन अन्य लोगों ने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया है. चार लोगों के टेस्ट सैंपल में से तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. जिसमें कांग्रेस विधायक भी शामिल हैं. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कांग्रेस विधायक ने फिलहाल खुद को औरंगाबाद स्थित अपने घर में ही आइसोलेट कर लिया है.




कांग्रेस विधायक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पार्टी के अंदर खलबली मच गई है. आपको बता दें कि पिछले दिनों विधान परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह के आवास पर जब पार्टी नेता बैठक कर रहे थे, तो उसमें विधायक आनंद शंकर सिंह भी मौजूद थे. विधायक के संपर्क में पार्टी के अन्य बड़े नेता भी आए हैं. अब ऐसे में कांग्रेस के अंदर संक्रमण की चेन बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. फर्स्ट बिहार ने जब कांग्रेस विधायक से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि वह फिलहाल ठीक हैं और खुद को सबसे अलग कर रखा है. विधायक ने कहा है कि पिछले दिनों जब उन्हें बुखार आया, इसके बाद उन्होंने खुद कोरोना टेस्ट कराने का फैसला किया था.