ब्रेकिंग न्यूज़

LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा NEET student rape case : पटना नीट छात्रा रेप-मौत केस: मनीष रंजन की जमानत याचिका पर आज पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई;CBI ने कहा -मुझे जरूरत नहीं ... Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने दिया इस्तीफा, पार्टी आलाकमान के साथ चल रहे थे मतभेद

21-Jun-2024 06:26 PM

By First Bihar

DESK: अपनी ही पार्टी में अलग थलग पड़े कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने आखिरकार पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। शुक्रवार को कांग्रेस कमेटी की राज्य इकाई की बैठक के बाद चौधरी ने यह घोषणा की। लोकसभा चुनाव के दौरान ही पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ उनके मतभेद चल रहे थे।


दरअसल, लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में पार्टी के खराब प्रदर्शन को लेकर शुक्रवार की दोपहर राज्य कांग्रेस कमेटी की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन की समीक्षा की गई। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा देने का एलान किया हालांकि कांग्रेस की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है कि उनका इस्तीफा स्वीकार किया गया है या नहीं।


अधीर रंजन चौधरी ने अपने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए दावा किया है कि वह सिर्फ कांग्रेस के राज्य इकाई के सदस्य थे। उन्होंने कहा कि जब से मल्लिकार्जुन खरगे अध्यक्ष बने हैं तब से कोई प्रदेश अध्यक्ष नहीं है। जब पूर्णकालिक अध्यक्ष की नियुक्ति होगी तो आप सभी को जानकारी मिल जाएगी। बता दें कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और टीएमसी के रिश्तों को लेकर अधीर रंजन चौधरी का पार्टी अलाकमान के साथ मतभेद चल रहा था।