मोतिहारी में अवैध तेल कटिंग का भंडाफोड़, 9100 लीटर थिनर के साथ टैंकर का चालक गिरफ्तार मधुबनी में अपहरण के बाद नाबालिग से दुष्कर्म मामला, 13 साल पुराने केस में आजीवन कारावास की सजा किशनगंज में अमित शाह: माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में भव्य स्वागत घर से एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी, गांव में पसरा मातम दरभंगा में नाबालिग लड़की का अपहरण मामला: फरार आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती बिहार के पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम का निधन, पटना में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व बिहारभूमि पोर्टल पर लंबित वादों के समय-सीमा में निष्पादन का सख्त निर्देश, सभी समाहर्ताओं को भेजा गया पत्र Bihar Tourism: घूमने के लिए बेस्ट है बिहार का यह वॉटरफॉल, खूबसूरती देख पर्यटक हो रहे मंत्रमुग्ध
09-Mar-2020 01:33 PM
PATNA : जेडीयू और आरजेडी का पोस्टर वॉर अब नया नहीं रह गया। साल के पहले दिन से शुरु हुआ ये पोस्टर अटैक का खेल लगातार जारी है। बीच-बीच में कांग्रेस भी इसमें हाथ आजमा रही है। होली से ठीक पहले बिल्कुल होलियाना अंदाज वाले इस पोस्टर में नीतीश सरकार से 15 साल का हिसाब-किताब मांगा गय़ा है।
इनकम टैक्स चौराहे पर कांग्रेस की तरफ से नीतीश कुमार के 15 साल शासन को लेकर पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के फोटो के साथ लिखा गया है 'प्रतिकार'। कांग्रेस ने तस्वीरों के जरिए भाजपा-जदयू के उन्मादी विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ प्रतिकार का एलान किया है। पोस्टर में लिखा गया है कि बिहार की धरती बुद्ध, महावीर, विश्व के प्रथम लोकतंत्र और महात्मा गांधी की कर्मभूमि रही है। होलिका दहन का मौके पर सभी बिहार वासियों को ये संकल्प लेना चाहिए।
वहीं दूसरे पोस्टर पर कांग्रेस नेताओं को बिल्कुल होलियाना रंग में रंगे दिखाया गया है नेता मिलकर होली के गीत गा रहे हैं। और नीतीश कुमार को जम कर सुना रहे हैं । कांग्रेस नेताओं का कहना है कि शराबबंदी और लालू गाथा के झाल से अपने 15 साल के कुकृत्य पर परदा मत डालिए नीतीश जी।
पोस्टर इस कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि भले कांग्रेस का औपचारिक पोस्टर नहीं है पर इस पर लिखी सब बातें सही हैं। उन्होनें कहा कि नीतीश कुमार ने जिस तरह बिहार की जनता के साथ छल किया है इस बार जनता उन्हें सबक सीखा के रहेगी। चुनाव लड़े महागठबंधन के साथ और बीच में ही एनडीए के हो लिए। अब हिसाब-किताब का मौका आ गया है।