ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

13-Jul-2020 10:40 AM

By SONU KUMAR

NAWADA : जिले के मुफस्सिल थाना इलाके के सूरज पेट्रोल पंप स्थित बंद पड़े एक कोल्ड स्टोरेज में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, मगर अभी इसकी बात की पुष्टि नहीं हो सकी है.

इस भीषण अगलगी में बंद पड़े कोल्ड स्टोरेज में पुराना रखा हुआ  सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया. हालांकि जले हुए संपत्ति का अभी तक आकलन नहीं हो सका है. अंदर रखे चाली समेत स्टोर में इस्तेमाल होने वाली कई जरुरी सामान जलकर राख हो गई. 

बता दें कि आसपास के लोगों ने कोल्ड स्टोरेज से आग की लपटें निकलते देखी. पास में ही पेट्रोल पंप होने के कारण लोग परेशान हो गए. आनन-फानन में फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई. मामले की जानकारी मिलते ही दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया.  जिसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली.