राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
29-Jul-2024 02:24 PM
By First Bihar
DELHI : राजधानी दिल्ली में आईएएस कोचिंग संस्थान में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत का मामला सोमवार को संसद में गूंजा। इसके बाद राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ ने इस मामले में काफी तल्ख़ टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि आज कोचिंग एक धंधा बन गया है। हम अकसर अखबार पढ़ते हैं तो शुरुआत के एक दो पन्नों में उनके ही विज्ञापन मिलते हैं।
दरअसल, शनिवार को बेसमेंट में पानी भरने से तीन कोचिंग स्टूडेंट्स की मौत हो गई थी। इसके अलावा बीते सप्ताह ही एक छात्र की बारिश होने के बाद करंट लगने से मौत हो गई थी।ओल्ड राजेंद्र नगर में बेसमेंट में चल रहे सेल्फ स्टडी सेंटर में डूबने से दो छात्रा व एक छात्र की मौत की घटना के बाद पुरे दिल्ली में बबाल मचा हुआ है। बेसमेंट में कोचिंग की लाइब्रेरी चल रही थ। ऐसे में घटना के वक्त बेसमेंट में करीब 30 छात्र मौजूद थे। तभी बेसमेंट में करीब 10-12 फीट पानी भर गया। इसके चलते कई छात्र इसमें फंस गए थे। इनमें से कुछ छात्रों को रस्सी डालकर निकाल लिया था। जबकि तीन छात्रों की मौत डूबने से हो गई थी।
मालूम हो कि, राज्यसभा में 3 यूपीएससी छात्रों की मौत पर चर्चा होगी। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा, मुझे नियम 267 के तहत नोटिस मिला है। इसमें सदस्यों ने अधिकारियों की लापरवाही के चलते दिल्ली में यूपीएससी उम्मीदवारों की दुखद मौत पर चर्चा की मांग की है। मुझे लगता है कि युवा जनसांख्यिकीय को देश में आगे बढ़ाना है। मैंने पाया कि कोचिंग व्यापार बन गया है। जब भी हम अखबार पढ़ते हैं, उनके पहले एक या दो पन्नों में कोचिंग के विज्ञापन होते हैं।
इससे पहले ये मुद्दा सोमवार को लोकसभा में भी उठा। लोकसभा में बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरा. उन्होंने इस मामले में जांच की भी मांग की। उधर, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर दुख जताते हुए पूछा कि क्या कोचिंग पर भी बुलडोजर चलेगा।