ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / CM नीतीश ने मान ली BJP की बात, जांच के लिए तमिलनाडु जाएगी...

CM नीतीश ने मान ली BJP की बात, जांच के लिए तमिलनाडु जाएगी बिहार से टीम

03-Mar-2023 02:40 PM

By GANESH SHAMRAT

PATNA : बिहार विपक्ष में बैठी बीजेपी सदन में लगातार तमिलनाडु में बिहारियों के साथ हो रही मारपिट को लेकर सरकार को घेरने का काम कर रही है। विपक्ष के नेता अपनी मांगों को लेकर सदन में खूब हंगामा मचा रहे हैं। इतना ही वो लोग अपनी मागों को लेकर सदन की कार्यवाही का विरोध जताते हुए वॉक आउट भी कर दिया है। जिसके बाद अब विपक्ष के भारी विरोध के सीएम नीतीश ने भाजपा की मांगों को मान लिया है। सीएम ने तमिलनाडु मामले में बिहार के डीजीपी को तलब कर यह निर्देश दिया है कि, बिहार से एक टीम वहां भेजी जाए। 


दरअसल, बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आज भोजनावकाश के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने उनके  कक्ष में गए। इन दोनों नेताओं के इस मुलाकात के बाद नेता विपक्ष ने बताया कि, मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात सकारात्मक रही है और तमिलनाडु मामले में जांच के लिए बिहार से टीम भेजे जाने के बात कही गई है। विजय सिन्हा के साथ बीजेपी के 5 अन्य विधायक भी सीएम  से मिलने पहुंचे थे। जिसके बाद नीतीश कुमार ने इन लोगों को यह भरोसा दिया है कि, सरकार अपनी तरफ से एक टीम तामिलनाडू भेजेगी। इसको लेकर सीएम ने राज्य के डीजीपी को निर्देश दे दिया है।


इससे पहले तमिलनाडु में हुए कथित घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। इस घटना की खबर अखबारों में भी छप गई। अखबारों की खबरों का हवाला देते हुए नीतीश कुमार ने गुरुवार को तमिलनाडु की घटना पर चिंता जताते हुए ट्वीट कर दिया। साथ ही मुख्य सचिव और डीजीपी को तमिलनाडु के आला अधिकारियों से बात करने और वहां काम करने वाले बिहार के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दे दिया। हालांकि, कुछ घंटे बाद तमिलनाडु पुलिस ने दावा किया कि बिहार के मजदूरों को मारे जाने के संबंध में सोशल मीडिया पर जो वीडियो चल रहे थे, वे फर्जी हैं. इसी कारण से सवाल खड़े हो रहे हैं कि कैसे बिहार के सीएम सोशल मीडिया पर चल रही फर्जी खबरों के शिकार हो गए?


आपको बताते चलें कि, तमिलनाडु का मामला बिहार विधानसभा में भी उठाया गया था, जिसमें बीजेपी ने तमिलनाडु में काम करने वाले बिहार के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार पर बहस की मांग की थी। जिस वक्त बीजेपी विधानसभा में इस मुद्दे को उठा रही थी, उस वक्त नीतीश और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सदन में मौजूद नहीं थे। बिहार बीजेपी ने इस मौके का इस्तेमाल तेजस्वी पर हमला करने के लिए भी किया, जो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार शाम चेन्नई गए थे।