ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

राजकीय सम्मान के साथ होगी रामचंद्र पासवान की अंत्येष्टि, LJP सासंद के निधन पर सीएम नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख

21-Jul-2019 02:44 PM

By 9

PATNA: समस्तीपुर से लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा शोक जताया है. सीएम ने अपने शोक  संदेश में कहा कि रामचंद्र पासवान कुशल राजनेता और मशहूर समाजसेवी थे. वे सरल स्वाभाव के और काफी मिलनसार थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि रामचंद्र पासवान के निधन से अपूरणीय क्षति हुुई है. सीएम ने कहा कि रामचंद्र पासवान अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. बता दें कि हार्ट अटैक के चलते पिछले कई दिनों से दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भर्ती रामचंद्र पासवान का रविवार को निधन हो गया. 57 साल के रामचंद्र पासवान का जन्म खगड़िया में हुआ था और वो तीसरी बार लोकसभा के लिए चुने गए थे. रामचंद्र पासवान का जन्म 1 जनवरी 1962 को खगड़िया में हुआ था. रामचंद्र पासवान के पार्थिव शरीर को सोमवार को पटना लाया जाएगा जहां खगड़िया में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.