Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज
22-Mar-2023 11:48 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी देने वाला शक्स को अरेस्ट कर लिया गया है। धमकी देनेवाले को गुजरात के सूरत से अरेस्ट किया गया है। यह धमकी व्हाट्सएप के माध्यम से दी गई थी। धमकी देनेवाले का नाम अंकित मिश्रा है। उसे सूरत के लस्करा से अरेस्ट किया गया है।
दरअसल, पिछले दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर जांच- पड़ताल शुरू कर दी। इसी दौरान टीम को यह मालूम चला कि, सीएम को धमकी देने वाला युवक गुजरात से इसी इलाके में रह रहा है। जिसके बाद बिहार पुलिस टीम ने सूरत की पुलिस से संपर्क साधा और फिर अंकित मिश्रा को अरेस्ट किया गया।
वहीं, अंकित मिश्रा को अरेस्ट कर पटना लाया जा रहा है। सूरत क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे पटना जिले के सचिवालय थाने के अधिकारियों को सौंप दिया है। बिहार पुलिस आरोपी को लेकर गुजरात से रवाना हो गई है। पुलिस आरोपी को बिहार लेकर आएगी, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आपको बताते चलें कि, आरोपी ने गत 20 मार्च 2021 को इंटरनेट के माध्यम से एक मीडिया चैनल से संपर्क किया था। 36 घंटे में मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। आरोपी युवक ने व्हाट्सअप के जरिए बिहार के सीएम को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद अब पुलिस ने इसे अरेस्ट कर लिया है।