ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर

सीएम नीतीश की अध्यक्षता में SLBC की बैठक शुरू, कोरोना काल के बाद बैंकिंग सेक्टर की चुनौतियों पर चर्चा

22-Jun-2021 12:09 PM

PATNA : बिहार राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) की बैठक सीएम नीतीश की अध्यक्षता में शुरू हो चुकी है. वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिये इस बैठक में मुख्यमंत्री शामिल हुए हैं. इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21 की उपलब्धियों की समीक्षा की जा रही है. इसके साथ ही कोरोना काल के बाद बैंकिंग सेक्टर्स को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, इस विषय पर भी चर्चा की जा रही है. 


इस बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद, मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, प्रधान सचिव (वित्त विभाग), क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय स्टेट बैंक, पटना मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड, पटना, मुख्य महाप्रबंधक, बिहार राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, 12 सार्वजनिक बैंक, दोनों ग्रामीण बैंक और निजी क्षेत्र के HDFC बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के शीर्ष अधिकारी पुराना सचिवालय स्थित सभाकक्ष में शामिल रहकर मुख्यमंत्री के वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग में शामिल रहने के लिए केवल एक प्रतिनिधि को बैठक में आमंत्रित किया गया है.


इनके अलावा कृषि विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, सहकारिता विभाग, उद्योग विभाग और ग्रामीण विकास विभाग के मंत्रियों तथा अध्यक्ष, अल्पसंख्यक आयोग भी अपने कार्यालय कक्ष से वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए हैं.