ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर

CM नीतीश के जिले में खुली नल जल योजना की पोल, उद्घाटन के 24 घंटे के भीतर पानी की टंकी ध्वस्त

12-Jan-2021 07:32 PM

By Pranay Raj

NALANDA :  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट '7 निश्चय योजना' की कलई खुलने लगी है. ताजा मामला नालंदा जिले का है, जहां नल जल योजना की पोल खुल गई है. उद्घाटन के 24 घंटे के भीतर पानी की टंकी ध्वस्त होकर जमीन पर गिर गई और उसका पानी सड़क पर बह गया. स्थानीय जनप्रतिनिधि दो नंबर का माल यानी कि ख़राब सामान लगाने का आरोप लगा रहे हैं.


घटना नालंदा जिले के सिलाव प्रखंड का है. जहां पाकी गांव में बनाई गई नल जल योजना की पानी की टंकी टूटकर जमीन पर गिर गई. बताया जा रहा है कि उद्घाटन के 24 घंटे के भीतर नल जल योजना का ये हाल मुख्यमंत्री के जिले में हुआ है. 


स्थानीय लोगों की माने तो इस पानी टंकी का निर्माण काफी दिनों से कराया जा रहा था. सोमवार को इसके ऊपर पानी का टंकी रखा गया और सुबह में जैसे ही इस में पानी भरना शुरू किया तो अचानक टंकी समेत टावर टूट कर गिर गया,  जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. इस मामले में पंचायत के मुखिया कांति देवी ने बताया कि हमारे द्वारा राशि की भुगतान कर दिया गया है. 


उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 11 में 18 लाख की लागत से नल जल योजना काम कराया जा रहा था.  मगर काम में अनियमितता बरती गई जिसके कारण यह हादसा हुआ. उन्होंने सीधे-सीधे वार्ड सदस्य वार्ड सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. इस मामले में सिलाव के प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर अंजनी कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और जो भी दोषी होगें उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.