Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप
18-Jan-2022 12:09 PM
DESK : पंजाब में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मुश्किलों में घिरते नज़र आ रहे हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 10 ठिकानों पर छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि ये छापमारी अवैध बालू खनन और पैसों के अवैध लेन देन के मामले में की गई है. ED ने जिन ठिकानों पर छापे मारे हैं, उनमें पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार भूपिंदर सिंह हनी का मोहाली में स्थित आवास भी शामिल है.
ईडी ने मोहाली की होमलैंड सोसाइटी पर भी छापा मारा है, जहां सीएम चन्नी के साले का मकान है. आरोप है कि भूपिंदर ने रेत खनन के ठेके हासिल करने के लिए कथित तौर पर पंजाब रियल्टर्स नाम की एक फर्म बनाई थी. ईडी को शक है कि रेत खदान के ठेके लेने में काले धन का इस्तेमाल किया गया है.
बताया जा रहा है कि गैरकानूनी सैंड माइनिंग को लेकर पंजाब में मोहाली समेत कुल 10-12 अलग-अलग जगहों पर ईडी ने रेड मारी. इससे पहले विपक्ष भी सीएम चन्नी के नजदीकी लोगों पर सैंड माइनिंग के अवैध कारोबार में शामिल होने के आरोप लगा चुका है.
ईडी ने ये छापे ऐसे वक्त में मारे हैं, जब राज्य में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. छापा सीएम के करीबियों के यहां मारी गई है. ऐसे में माना जा रहा है कि इन छापों के बाद राज्य में राजनीतिक बयानबाजी तेजी होगी.