ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल

सीएम हाउस में तैनात हवलदार की कोरोना से मौत, पटना के दो अस्पतालों में 10 लोगों की जान गयी

सीएम हाउस में तैनात हवलदार की कोरोना से मौत, पटना के दो अस्पतालों में 10 लोगों की जान गयी

09-Jul-2020 07:41 AM

PATNA: बिहार में कोरोना के कहर से पटना के दो अस्पतालों में दस लोगों की मौत हो गयी. राज्य सरकार के कोरोना अस्पताल एनएमसीएच और एम्स में इलाज के दौरान पटना के रहने वाले पांच लोगों और बिहार के दूसरे जिलों के पांच यानि कुल दस लोगों की मौत हो गयी. पटना एम्स में बिहार पुलिस के हवलदार की मौत हो गयी. कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हवलदार की तैनाती बिहार के मुख्यमंत्री आवास पर थी. 

सीएम हाउस में तैनात हवलदार की मौत

पटना एम्स में कोरोना के नोडल पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि उनके अस्पताल में बीएमपी के एक हवलदार की मौत हो गयी. एम्स के नोडल पदाधिकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमित हवलदार को बामेति गेस्ट हाउस में क्वारंटीन करके रखा गया था. बुधवार को तबीयत बिगडने के बाद उन्हें एम्स भेजा गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गयी. कोरोना के शिकार बने बीएमपी के हवलदार देहरादून के निवासी थे. उनकी तैनाती सीएम हाउस में तैनाती थी.

बुधवार को एम्स में दो और लोगों की मौत हो गयी. पटना एम्स के मुताबिक बीएमपी के हवलदार के अलावा पश्चिम चंपारण के सनौला छुट्टा की 53 वर्षीय महिला और रोहतास के देवग्राम के दरोगहम निवासी 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. दोनों को कोरोना के अलावा दूसरी कोई गंभीर बीमारी नहीं थी. 

NMCH में ताबड़तोड़ मौत का सिलसिला

उधर बिहार सरकार के कोरोना अस्पताल एनएमसीएच के नोडल पदाधिकारी डॉ. मुकुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को ही खाजेकलां की 36 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत छाती में संक्रमण के कारण हो गयी थी. वहीं पटना के राजा बाजार के एक युवक को थायराइड और बुखार था. बुधवार को उनकी रिपोर्ट आय़ी है जिसमें दोनों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है. वहीं NMCH में राजीव नगर की 64 वर्षीय वृद्ध महिला की भी मौत हो गयी. वे पहले से ही वेंटिलेटर पर थीं और हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई. पटना कॉलेज के बगल के रहने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति को खांसी और बुखार था. उनकी भी मौत हार्ट अटैक से हो गयी.

उधर बिहटा के सिमरी के रहने वाले 54 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत कोरोना से हो गयी. वे पहले से ही  हाइपरटेंशन और थायराइड से ग्रसित थे. NMCH में भोजपुर जिले के पीरो निवासी 75 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत हो गयी. वे पहले से ही टीबी से ग्रसित थे. कोरोना के शिकार बने छपरा के दनियावां टोला निवासी 72 वर्षीय व्यक्ति को छाती में संक्रमण था और हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई.