BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना
03-Nov-2020 12:42 PM
BHOPAL: मध्य प्रदेश में आज 28 सीटों पर विधानसभा का उप चुनाव हो रहा है. इस बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमलनाथ दोनों ही मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की. दोनों ने अपनी-अपनी पार्टी की जीत के लिए कामना की.
शिवराज ने पत्नी के साथ की पूजा
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने घर पर घंटों पूजा की और सरकार बचाए रखने के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा. इस दौरान सीएम ने कहा कि लोकतंत्र की आत्मा मतदान है. ऐसे में सभी लोगों को मतदान करना चाहिए. मतदान के दौरान लोग कोरोना गाइडलाइंस का पालन भी करें और अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें.
कमलनाथ ने सरकार बनाने के लिए की पूजा
पूर्व सीएम कमलनाथ भी मंदिर में जाकर पूजा की. कमलनाथ गुफा मंदिर पहुंचे और भगवान हनुमान जी के दर्शन किए. इस दौरान वहां पर मंदिर के पूजारियों ने पूजा कराई. इस दौरान कमलनाथ ने अपनी फिर से सरकार बनाने के लिए आशीर्वाद मांगा. उन्होंने कहा कि सूबे की जनता गरीब हो सकती है लेकिन मूर्ख नहीं हो सकती है. उनको अपना भविष्य पता है. मैं शिवराज नहीं हूं जो दावा कर दूं कि 28 सीटें जीतेंगे.
कमलनाथ को देना पड़ा था इस्तीफा
सभी कांग्रेस के विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. सभी विधायक ज्योतिरादित्य सिंधिया के बागी होने पर समर्थन में बगावत कर बैठे थे. फिर सभी ने विधायकी और पार्टी से इस्तीफा दे दिया. इस बीच मध्य प्रदेश में 6 महीने में ही कमलनाथ को सीएम की कुर्सी खाली करनी पड़ गई और फिर से शिवराज सिंह चौहान उस कुर्सी पर बैठ गए.