ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / चुनावी रंजिश को लेकर युवक की हत्या, अपराधियों ने पेट में मारी गोली

चुनावी रंजिश को लेकर युवक की हत्या, अपराधियों ने पेट में मारी गोली

13-Jun-2022 10:19 AM

PURNEA: बिहार में अपराधी बेलगाम हैं। इसी बीच पूर्णिया में बदमाशों ने एक युवक को निशाना बना लिया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक़ वह सोमवार अहले सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मक्का लोड कर गुलाबबाग मंडी के लिए निकला था। धमदाहा अनुमंडल के चंद्रदेही गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने उसपर फायरिंग कर दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चूका था। 



घायल युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बड़हरा कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत कैलू टोला, सुखसेना के रहने वाले बाबूलाल मंडल के 32 साल का बेटा सागर कुमार गौरव बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।



घटना को लेकर मृतक के चाचा कन्हैया लाल मंडल ने बताया कि चुनावी रंजिश को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। गांव के ही इंदू शेखर उर्फ रैना, बबलू मंडल, कामेश्वर मंडल, अरविंद मंडल से पंचायत चुनाव को लेकर रंजिश चल रहा था। मृतक के परिजनों ने गांव के ही इंदू शेखर, बबलू मंडल, कामेश्वर मंडल, अरविंद मंडल व अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है। इस आरोप के तहत थाने में शिकायत दर्ज की गई है। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है।