ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर

चोरी के आरोप में खंभे में बांधकर लोगों ने युवक को पीटा, खुद को बेकसूर बताया रहा युवक

22-Jun-2021 02:32 PM

By JITENDRA

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर भीड़ का क्रूर चेहरा देखने को मिला। चोरी के आरोप में एक युवक को पहले पिलर में बांधा गया। उसके बाद हाथ-पैर को बांधकर भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान युवक चिल्लाता रहा और खुद को बेकसूर बताया रहा लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। जिसक बाद पिटाई के कारण युवक बेहोश होकर गिर पड़ा। जब उसे होश आई तब वह फिर रहम की भीख मांगता रहा लेकिन उसकी लोगों ने एक ना सुनी। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के मचलिहट्टा की है।     


 बताया जाता है कि गांव के रामचन्द्र साह के बेटे राजकुमार साह के घर बीते दिनों चोरी की एक घटना हुई थी। जिसमें चोरों ने 2 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ली थी। इस  जेवरात को गृह स्वामी अपनी बेटी की शादी के लिए रखे थे। लोगों ने शक के आधार पर एक युवक को पकड़ लिया। जिसके बाद तिलहर के खंभे में बांधकर लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। युवक लोगों से रहम की भीख मांगता रहा लेकिन उसकी एक ना सुनी गयी। 


युवक की इस कदर हो रही पिटाई की सूचना कुछ लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची फुलवरिया थाना पुलिस ने भीड़ से युवक को छुड़ाया और अपने साथ उसे थाने लेकर पहुंची जहां आरोपी युवक से पूछताछ की गयी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। युवक की पहचान फुलवरिया के रहीम अली टोला निवासी मो. सलीम के पुत्र सलमान के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में चोरों के आतंक जारी है। पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद भी इस पर कार्रवाई नहीं की जा रही है जिसके कारण आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है।