ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी में अवैध तेल कटिंग का भंडाफोड़, 9100 लीटर थिनर के साथ टैंकर का चालक गिरफ्तार मधुबनी में अपहरण के बाद नाबालिग से दुष्कर्म मामला, 13 साल पुराने केस में आजीवन कारावास की सजा किशनगंज में अमित शाह: माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में भव्य स्वागत घर से एक साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी, गांव में पसरा मातम दरभंगा में नाबालिग लड़की का अपहरण मामला: फरार आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती बिहार के पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम का निधन, पटना में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब है? जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और परिक्रमा का महत्व बिहारभूमि पोर्टल पर लंबित वादों के समय-सीमा में निष्पादन का सख्त निर्देश, सभी समाहर्ताओं को भेजा गया पत्र Bihar Tourism: घूमने के लिए बेस्ट है बिहार का यह वॉटरफॉल, खूबसूरती देख पर्यटक हो रहे मंत्रमुग्ध

Chhath Puja 2024: लॉ प्रेप क्लैट संस्था ने छठ व्रतियों के बीच साड़ी और पूजन सामग्री का किया वितरण

Chhath Puja 2024: लॉ प्रेप क्लैट संस्था ने छठ व्रतियों के बीच साड़ी और पूजन सामग्री का किया वितरण

03-Nov-2024 05:59 PM

By First Bihar

PATNA: लोक आस्था के महापर्व छठ को अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी बीच क्लैट की संस्था लॉ प्रेप ट्यूटोरियल ने रविवार को 500 से अधिक छठ व्रतियों के बीच साड़ी एवं पूजा सामग्री का वितरण किया। इसमे मुख्य रूप से साड़ी, नारियल, सुप, फल, ख़ासतौर से बाहर से मंगाये गए सेब और अन्य सामग्री शामिल है।


इस अवसर पर लॉ प्रेप ट्यूटोरियल के हिमांशु शेखर ने समस्त राज्यवासियों को लोक आस्था के महापर्व छठ की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व बिहार का सबसे बड़ा एवं पवित्रता का पर्व है। इसलिए यह अति आवश्यक है कि हम छठ व्रतियों को सहयोग करें। खासतौर पर वे व्रतियों जिनकी परिवार साधन विहीन है और उन्हें मदद की जरूरत है।


उन्होंने कहा कि ऐसे में जरूरतमंदों के बीच पूजन सामग्री वितरण कर उन्हें हम इस महापर्व को संपन्न कराने में सहयोग देते हैं। ऐसी कोशिश हमें और सबको करनी चाहिए। लॉ प्रेप ट्यूटोरियल परिवार पिछले 5 वर्षों से छठ के अवसर पर व्रतियों को पूजन सामग्री और साड़ी वितरण करता है। सुधीर सिंह ने बताया कि छठ महापर्व में व्रतियों को सहयोग करने से ना सिर्फ आत्म संतुष्टि मिलती है, बल्कि हम भी इस पर्व में अपनी भागीदारी समझते हैं। इस अवसर पर अभिषेक सिंह, सुशील सिंह, मयंक चौधरी, चुन्नू सिंह व अन्य लोग उपस्थित रहें।