दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
01-Jul-2020 07:44 PM
CHHAPRA : इस वक्त एक बड़ी खबर छपरा से सामने आ रही है. छपरा रेल पहिया कारखाने में बड़ा धमाका हुआ है. इस धमाके में 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं, जो वहां काम कर रहे थे. उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना छपरा जिले के दरियपुर इलाके की है. जहां दरियपुर रेल पहिया कारखाने के फर्निश भट्ठी में बड़ा धमाका हुआ है. इस धमाके में 3 कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए हैं. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गला हुआ माल ढलाई वाले स्थान पर ले जाया जा रहा था. इस दौरान क्रेन से माल नीचे पानी के हौज में गिर गया. इसके बाद भाप बनके ऊपर उड़ा, जिससे शेड को तोड़ते हुए दमदार धमाका हुआ. घटना कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं.